logo

आदिवासी समुदाय के लोग 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर निकालेंगे बाइक रैली, समाज के लिए फैलाएंगे जागरूकता 

press_club_pc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के आदिवासी युवा सामाजिक संगठनों ने 9 अगस्त को होने वाले विश्व आदिवासी दिवस के दिन होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की है। पिछले साल के भांती इस साल भी रांची के सभी आदिवासी संगठन मिल कर बाईक रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। इस बाइक रैली का उद्देश्य है कि आदिवासी समाज को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए, विशेष कर वो कानून जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा आदिवासियों के लिए बनाए गए हैं। गौरतलब है कि बीते साल इस रैली में करीब 500 बाईक शामिल हुए थे, इस बार 1500 तक की अपेक्षा की जा रही है। इसको लेकर रांची तथा रांची के पड़ोसी जिले के संगठनों को आमंत्रित किया गया है। 


बाईक रैली का रोडमैप

यह बाइक रैली मोराबादी मैदान के बापू वाटिका में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर शुरू होगी और स्टेट हाउस के पास रामदयाल मुंडा जी की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए सिदो - कान्हू पार्क की ओर बढ़ेगी। वहां रुककर सिद्धो कानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए रैली रातू रोड चौक की तरफ आगे बढ़ जाएगा। हरमू मुक्ति धाम पार कर बाबा कार्तिक उरांव जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया जाएगा। उसके बाद वहां से आगे वीर बुधु भगत चौक (अरगोड़ा चौक) में अमर शहीद वीर बुधु भगत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। जिसके बाद रैला बिरसा चौक पहुंच कर धरती आबा बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया जाएगा। जिसके बाद हिनू चौक होते हुए डोरंडा में भीम राव अंबेडकर चौक पहुंच कर अंबेडकर जी के प्रतिमा पर मल्यार्पण किया जाएगा। उसके बाद सुजाता चौक - मेन रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक  पर वीर शहीद अल्बर्ट एक्का के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रैली वापस मोराबादी मैदान लौट जाएगा।


इस बाईक रैला के माध्यम से जनता को इन मुद्दों पर जागरूक किया जाएगा
आदिवासियों के संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने कई अहम नियम कानून बनाया है,  इस देश के कानून व्यवस्था में भी पांचवी अनुसूची, छठी अनुसूची, ट्राइबल सब प्लान, आरक्षण, प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटी एक्ट, पेसा कानून, CNT एक्ट, SPT एक्ट, विलकिंसन रूल, फॉरेस्ट राइट एक्ट इत्यादि अनेक कानून हैं जो आदिवासी और उनके जल - जंगल - जमीन की सुरक्षा के लिए बने हैं पर दुर्भाग्य ये है कि इनको आजतक सही से धरातल पर उतारा नहीं गया है । 


ये लोग थे कार्यक्रम में शामिल    
इस प्रेस कान्फ्रेंस में विशेष रूप से शशि पन्ना, विपिन टोप्पो, अमरनाथ लकड़ा, अनिल उरांव, अजित लड़का, अल्बिन लकड़ा, सोनल कच्छप, दीपक मुंडा, राम पाहन, विनोद कच्छप, दीपक लकड़ा, गोविंद टोप्पो, आकाश बड़ा वा अन्य मौजूद थे।

Tags - JharkhandJharkhand newsWorld Tribal Day